सूर्य देव को जल चढाने के नियम और सही विधि
इस दिन सही नियम से जल चढ़ाने से कुंडली के सारे दोष सूर्य देव की कृपा से समाप्त हो जाते हैं। इस दिन दान का भी विशेष महत्व है। दान में तांबे का बर्तन, पीले व लाल वस्त्र, गेंहू, गुड़, मोती, लाल चंदन आदि का दान करें। अपनी श्रद्धानुसार इनमें से किसी भी चीज का दान करें।
मान्यता है कि सूर्य देव की पूजा करने और जल चढ़ाने वाला व्यक्ति अपने शत्रुओं पर विजय पा लेता है। इतना ही नहीं सूर्य देव की पूजा से व्यक्ति के भाग्य में विशेष राजयोग भी बनता है। इसके अलावा यदि आप रोज सूर्य देव को जल चढ़़ाते हैं तो शास्त्रों अनुसार कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखें, अन्यथा आपको आशीर्वाद की जगह पाप भी लग सकता है।
सूर्यदेव को जल अर्पित करते समय जरूरी बातें -
- सूर्य देव को जल पूर्व दिशा की ओर ही मुख करके ही जल देना चाहिए।- सूर्यदेव को तांबे के पात्र से ही जल दें। जल देते समय दोनों हाथों से तांबे के पात्र को पकड़े।
- सूर्य को जल अर्पित करते हुए उसमें पुष्प या अक्षत (चावल) जरूर रखें।
- दोनों हाथों से सूर्य को जल देते हुए ये ध्यान रखें की उसमें सूर्य की किरणों की धार जरूर दिखाई दे।
- जल देते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह जल आपके पैरों पर न गिरे।
- यदि किसी दिन ऐसा हो कि सूर्य देव नजर ना आ रहे हों तो पूर्व दिशा की ओर मुख करके जल दें।
सूर्यदेव के गुस्से से ऐसे बचें:
सूर्यदेव रोशनी और उर्जा के देवता हैं। वैदिक काल से ही सूर्य को एक विषेश स्थान दिया गया है। साथ ही इन्हें आदि पंच देवों में भी शामिल किया जाता है, वहीं कल्युग में सूर्यदेव ही प्रत्यक्ष देव माने जाते हैं।जानकारों का मानना है कि यदि आप अपने जीवन में उर्जा चाहते हैं तो सूर्य के वार यानि रविवार को कुछ चीजों को ना करें। हिंदू धर्म में हर भगवान का कोई न कोई वार होता है, ऐसे में रविवार को भगवान सूर्य का वार माना जाता है। भगवान सूर्य नौ ग्रहों के राजा हैं और रोशनी और उर्जा के प्रतीक हैं।
जहां सूर्य इंसान के अंदर भाग्य और तेज को बढ़ाने वाला होता है वहीं वैदिक शास्त्रों में सूर्य की कई हानिकारक प्रकृति के बारे में भी बताया गया है। जिससे सीधा इंसान का जीवन प्रभावित होता है।
यदि संभव हो तो रविवार के दिन दिन कुछ चीजों को नहीं खाना चाहिए। खासतौर से उन लोगों के लिए तो यह जरूरी है जिनकी जन्मपत्रिका में सूर्य का प्रभाव होता है। जैसे सूर्य का नीच होना, सूर्य का पापी ग्रहो के साथ बैठना या फिर सूर्य की महादशा या फिर अंतर दशा होना.... ऐसे लोगो को इन चीजों को खाने से भगवान सूर्य देते हैं परेशानी, इसलिए सदेव ये कहने से बचे :
1. प्याज का सेवन:
प्याज भी तामस वाली चीज है। भगवान सूर्य को प्याज चढ़ाया भी नहीं जाता है और माना जाता है कि रविवार के दिन इसे खाने से इसके इसके गलत असर शरीर पर पड़ता है।2. लहसुन
लहसुन को तामस का प्रतीक माना जाता है। रविवार के दिन लहसुन खाने से इंसान को गंभीर रोग हो सकते हैं।3. मॉस मदिरा का सेवन
मान्यता है कि सूर्य देव उस इंसान पर कई तरह के रोग देते हैं जो रविवार के दिन मॉस मदिरा का सेवन करते हैं।अब मैं उम्मीद करता हु की आपको सूर्य से जुडी ये बाते समझ आ चुकी होंगी और आप भी इसे अपने जीवन में लागु करेगे , इस विडिओ को अपने तक ही सिमित न रखे औरो से साथ भी इस ज्ञान को शेयर जरुर करे और कमेंट में मुझे जरुर बताये की क्या आप भी सूर्य भगवन को अर्घ देते है क्या और कैसे देते है ?
धन्यवाद
हमारे द्वारा इस पोस्ट में डाले गए टैग
सूर्य को जल चढाने की विधि,सूर्य को जल चढाने का मंत्र,सूर्य को जल चढाने के फायदे,सूर्य को जल चढाने के नियम,सूर्य को जल क्यों देते है,सूर्य को जल कब चढ़ाना चाहिए,sury ko jal,surya ko jal kaise de,surya ko jal dene ka mantra
0 Comments